आत्मिक भाषा हिंदी

भारत की राजभाषा हिंदी।
हम सबकी मातृभाषा हिंदी।
हिन्दुस्तान की पवित्र डोर हिंदी।
आत्मा की सुदृढ़ जोड़ हिंदी।
उन्नत शीश की बिंदी हिंदी।
प्रगति का प्रतिबिंब हिंदी।
संस्कृति की पहचान हिंदी।
संस्कारों का सम्मान हिंदी।
स्नेह प्रेम प्रीत सद्भाव हिंदी।
प्रधानमंत्री मन की बात हिंदी।
बोलचाल की भाषा हिंदी।
हर दिल की अभिलाषा हिंदी।
साक्षर से निराक्षर बोलते हिंदी।
रोज़गार के अवसर देती हिंदी।
कश्मीर से कन्याकुमारी हिंदी।
बंगाल से भूटान नेपाल हिंदी।
राजस्थान से अरुणाचल हिंदी।
सबल कीर्ति ध्वज स्वदेश हिंदी।
प्राचीन समृद्ध सरल हिंदी।
गद्य पद्य दोहा छंद निबंध हिंदी।
प्रेम रस का अभिनन्दन हिंदी।
राग सुर लय धुन अंतर्मन हिंदी।
भंवरों का मधुर गुंजन हिंदी।
प्रियतम का आलिंगन हिंदी।
कवि की सुन्दर कविता  हिंदी।
रिश्तों की सुमधुरता हिंदी।
नदियों का निर्मल बहना हिंदी।
पर्वतों का अचल रहना हिंदी।
सूरज का दमकना हिंदी।
चाँद का चमकना हिंदी।
ईश्वर की आराधना हिंदी।
ऋषि मुनियों की साधना हिंदी।
शिव का तीसरा नैन हिंदी।
माँ भारती का चैन हिंदी।
बावरे मन का राग हिंदी।
अविरल संगम प्रयाग हिंदी।
भारत काशी विश्वनाथ हिंदी।
नमन वंदन सब साथ हिंदी।
अक्षर दीप प्रज्ज्वलित हिंदी।
रोम रोम हर कण समर्पित हिंदी।
ज्ञान का अनवरत प्रवाह हिंद।
स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ हिंदी।
विश्व में घर-घर पहुँचाओ हिंदी।
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भाषा बनाओ हिंदी।
हिंदी दिवस की सार्थकता हिंदी।
सरकार से मिले प्राथमिकता हिंदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *