ज्ञान मुद्रा में बैठ कर आँखे मूँद कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। परमात्मा की सेवा कर दैवीय भक्ति कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। स्वयँ से प्रेम कर खुद को समर्पित कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। संघर्षों से टकरा कर उसको हरा कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है कुंठाओं को ख़त्म कर ईर्ष्या को गौण कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। नई सोच लेकर नई विचारधारा बना कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। सूरज की ताप देखकर चाँद की ठंडक पाकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। काले घने मेघ देखकर रिमझिम बारिश देखकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। रिश्तों में त्याग देखकर आपसी स्नेह पाकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। पति बच्चों का विश्वास देखकर हर कदम साथ पाकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। दोस्तों की मस्ती देखकर उनसे प्रोत्साहन पाकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। हाथों में कलम देखकर रचनाकारों से सम्मान प्राप्त कर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है। माँ शारदे की कृपा देखकर उनका आशीर्वाद पाकर महसूस किया जीवन बहुत अद्भुत है।
|