बदलता भारत

विषय - बदलता भारत
विधा - संवाद
नाम - मधु भूतड़ा

सुबह-सुबह चाय की टेबल पर बैठे पति व पत्नी.. 

पति - सुनो गेट पर देखो अखबार आ गया है होगा?

पत्नी - जी अभी लेकर आती हूँ।ये लीजिए आपके सुबह का आहार दिल का हार... अखबार!

पति - पता है इससे मुझे बदलते भारत की रोज नई तस्वीर देखने को मिलती है।

पत्नी - जी जानती हूँ, चाहे कितनी भी गूगल में, सोशल मीडिया से न्यूज मिल जाए पर 
अखबार में पढ़ कर देश विदेश की जानकारी का मजा ही कुछ और है।
 एक बात पूछनी है आपसे? क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि 
अखबार के सबसे पहले पेज पर सकारात्मक खबर आए तो पूरा दिन ऊर्जा से लबालब हो जाए।

पति - बात तो तुम सही कह रही हो, हम सभी यही चाहते हैं क्योंकि 
अखबार बदलते भारत का आईना है। 
एक बात बताओ तुम्हारे हिसाब से बदलते भारत को कैसे परिभाषित करना चाहती हो?

पत्नी - मेरे अनुसार भारत बहुत बदल रहा है....

1.शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी प्रयास, मुफ़्त शिक्षा, ल़डकियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान,
सरकारी पाठशालाओं में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है,
शिक्षित भारत देश की सुदृढ़ता को इंगित करने लगा है।

2.महिला सशक्तिकरण - महिलाएं शिक्षित होकर काम काज करने लगी है, 
अधिकांश बैंक की सीईओ महिलाएं है, जो बदलते भारत की महान तस्वीर
को हमारे सम्मुख रखती है। लघु उद्योग के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट, 
एथलीट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बस ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर,सैनिक,पुलिस आदि 
बन कर अपनी सेवाएँ प्रदान ही नहीं अपितु देश का नाम रोशन करने लगी है।

3.युवा पीढ़ी का मनोबल - भारत युवा प्रधान देश है। 
दिनों दिन अपने आपको हीरे की तराश कर पूरे विश्व में रोशनी फैला रहे हैं। 
हमारा युवा बहुत बुद्धिमान और उर्जावान है,
माता-पिता और शिक्षक का महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता है। 
निश्चित बदलते भारत के लिए युवाओं की अहम भूमिका होगी।
नौजवानों का भारत - ताक़तवर भारत।

4.योग से स्वस्थता की ओर -हज़ारों वर्ष पुराना विज्ञान फिर से स्वीकृत होने लगा है 
और बदलाव देखने को मिल रहा है। 
illness नहीं wellness - रोग मुक्त भारत - दमदार भारत 
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो है भारत की प्राचीन संस्कृति और पद्धति।

5.पर्यटकों की नज़र - भारत प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है,
इसका हर एक कोना नैसर्गिक खूबसूरती से भरा हुआ है, 
यहाँ पहाड़, नदी, किले, मंदिर, हरियाली, स्मारक देखते बनते हैं, 
जो भी यहाँ आता है, इसकी सुंदरता में खो जाता है।
इनकी सुरक्षित रखने के लिए किए जाने वाले प्रयास सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

6.आधुनिकीकरण - मौलिकता को ध्यान में रखकर समय के साथ परिवेश को बदलना भी जरूरी है, 
शॉपिंग माल, मेट्रो ट्रेन, फ्लाइओवर्स, नदी यातायात, गांवों में विकास देश की बड़ी ताकत बन रही है।

7.तकनीकी विकास - देश ने तकनीकी विकास के लिए में नए आयाम स्थापित कर दिए हैं।
 चाहे वो डिजिटल हो या मेडिकल - हर क्षेत्र में उपलब्धि चरम सीमा पर है।

पति - भई कमाल हो गया है, मेरी बीवी कितनी ज्ञानी हो गई हो, 
जबकि अखबार तो मैं रोज पढ़ता हूँ। 
तुमने तो बदलते भारत की क्या शानदार तस्वीर पेश की है, मज़ा आ गया मेरी माँ!!! 

पत्नी - शर्माते हुए... तुम भी ना!!!

1 Comment

  1. बदलता भारत
    पति एवम पत्नी के संवाद तहत बदलते भारत का स्वरूप पसंद आया।
    किसी ने पूछा भारत अमेरिका को क्या आयात करता है।जबाब मिला भारत भारतीय दिमाग आयात करता है।जो हमारे बढ़ते शिक्षा क्षेत्र का ही परिणाम है।
    महिला सशक्तिकरण की बात करे तो जहां आज महिलाए जरूर देश का नाम रोशन कर रही है वही कुछ नाराधाम सशक्तिकरण को कुचलने की कोशिश भी कर रहे है।
    युवा पीढ़ी का मनोबल कुछ सरकारी योजनाओंके कारण जरूर बड़ा है।
    योग से स्वास्थ्य की ओर ले जाने का सम्पूर्ण योगदान भारत का है।आज पूरा विश्व भारत की इस प्राचीन संस्कृति को पैनी नजर से निहार रहा है।
    भारत नैसर्गिक खूबसूरती से लबालब है।यहां हर ऋतु अलग अलग श्रृंगार से सजती है अतः पर्यटको का आकर्षण लाजमी है।
    आधुनिकीकरण अथवा तकनीकी विकास लगातार अपने उच्च स्तर पर है
    कुछ ताकते जरूर ऐसी है जिन्हें इस तरह के बदलाव अच्छे नही लग रहे है हमे उनसे परहेज रख एक स्वस्थ, सुंदर , विकासशील एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर गर्व करना चाहिये।
    मेरा भारत महान, जय हिंद।
    जय श्री कृष्ण🙏🏼

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *