योगा योगी योग भगाए सारे रोग स्वस्थ रखे तन मन को बनाए हम को निरोग। चिंता को दूर भगाए चुस्ती फुर्ती तन में लाए अद्भुत शक्ति जगाए आओ इसका लाभ उठाए। यह भारत की प्राचीन संस्कृति इतिहास बहुत पुराना है संत ऋषियों की दी विरासत सजगता से निभाना है। योग हमारी कर्म भक्ति योग ज़न-ज़न की शक्ति योग करे जो योगी बन जाए खुशहाल समृध्द जीवन बनाए। नित्य योग करने से डायबिटीज ब्लड प्रेशर थायरायड हो या अस्थमा कोई रोग नहीं टिकता। रिश्तों में प्रेम जगाता सौहार्दपूर्ण माहौल बनाता सबको सही मार्ग दिखाता मन आत्मा का सामंजस्य कराता। 21 जून है योग दिवस पूरे विश्व ने इसको माना है रोज़ सुबह आलस्य त्याग कर शरीर को तंदरुस्त बनाना है। बाबा रामदेव ने अलख जगाया नव चेतना संकल्पों से प्रेरित किया मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपहार नरेन्द्र मोदी जी देते हम आभार।
2020-06-21