बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बदली भारतीय समाज की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बदली भारतीय समाज की तस्वीर…
36 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और 25 साल के निक जोनस का विवाह सम्पन्न हुआ।
सुनने और देखने में बड़ा अजीब लगता है,क्योंकि अभी तक हमने ऐसे कपल नहीं देखे हैं, परन्तु जब समाज में 18 साल की युवती का विवाह 60 साल के वरिष्ठ आदमी से होता है तो उसे सहज ही स्वीकार कर लिया जाता रहा है।
सच तो यह है कि लड़कियाँ लड़कों की तुलना में परिपक्व ज्यादा होती है, इसलिए पुराने समय में विवाह के लिए लड़के और लड़की में कम से कम 5 साल की उम्र का अन्तर होता था, धीरे-धीरे अब यह अन्तर घटने लगा है पर प्रियंका जी द्वारा अपने से 11 साल छोटे लड़के निक से विवाह करने का आज यह कदम देश भर के लोगों के संकीर्ण दृष्टिकोण को विस्तृत करने में अवश्य सक्षम होगा।
 पहले लड़की अगर 30 साल की हो जाती थी तो यही धारणा होती थी कि अब इसकी शादी या तो होगी ही नहीं या फिर तलाकशुदा या विधुर से ही हो सकती है क्योंकि उसकी उम्र बढ़ने की वजह से उसे स्वीकार करने वाले लोगों का मिलना मुश्किल है, पर अब ऐसा नहीं होने वाला है। जब लड़कों को हक है जरूरत से ज्यादा उम्र की छोटी लड़की से विवाह करना तो अब यह अवरोध समाप्त होने लगेगा।सबसे बड़ी बात है कि इस विवाह में कोई जबर्दस्ती नहीं है, यह आपसी प्रेम संबंधों के मधुर रिश्ते की शुरुआत है।
समाज के इस बदलाव के बारे में आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
प्रियंका और निक जोनस की इस प्रेम कथा के क्या आप समर्थक है?
क्या समाज की इस बदली तस्वीर से आप सहमत हैं?

3 Comments

  1. यह प्रेम विवाह है,अतः आश्चर्य वाली कोई बात नही है।arrange विवाह में अभी जो दिक्कतें आ रही है उस शोच में बदलाव आना चाहिए।कुण्डली आदिको पकड़ कर बैठे है।इसमें बहुत दिक्कत हो रहीहै, चाहे लड़का हो या लड़की।

  2. विवाह एक पवित्र बंधन है जिसमें किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं होता ओर वह अपनी समझ (विवेक) और पसंद से किया गया है 😊 तो मे इसे पसंद करता हूँ. 👍🙏🙏

  3. दुनिया की ताकतवर महिलाओ में 94 वे स्थान पर प्रविष्ट 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 11 साल छोटे 25 साल के निक जोनस से विवाह रचाकर भारतीय समाज मे बदलाव की तस्वीर रखी है। नवदम्पत्ति को बधाई।
    मिया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी।
    शारारिक आकर्षण या कहो किसी पर दिल आ जाना ऐसे लोग उम्र को दरकिनार कर विवाह बंधन में बंध जाते है।
    लड़की की उम्र कम हो और लड़का उससे भले ही तीन गुना ज्यादा हो जब ऐसे लोग विवाह में बंधते है तो धन का आकर्षण रहता है।
    लेकिन यहां परस्थिति उल्टी है।इस तरह के विवाह कभी सफल नही होते अगर सफल भी होते हो तो उम्र के किसी पड़ाव पर उन्हें हीनभावना से सामना करना ही पड़ेगा।जब निक को कोई पूछेगा ये आपकी आंटी है क्या।

    जब बात अभिनेत्रियों की आती है तो पता ही नही चलता कब वे संबंध स्थापित करते है और कब संबंध विच्छेद कर दे।
    एक भारतीय नागरिक की हैसियत से में ऐसे विवाह का समर्थक नही हु।
    जय श्री कृष्ण

Leave a Reply to सत्यनारायण राठी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *