प्रशंसा के मीठे बोल होते बड़े अनमोल। प्रशंसा मानव की अभिलाषा सुन्दर जीवन की परिभाषा। दूर होती निराशा मन में जगती आशा। सच्ची प्रशंसा हृदय लुभाती हर मन का उत्साह जगाती। प्रशंसा सफलता का सोपान बच्चों का होता उत्तम निर्माण। खेल कूद हो या पढ़ाई प्रशंसा से बढ़ती अच्छाई। प्रफुल्लित होता मन प्रोत्साहन से हर क्षण। प्रशंसा अमूल्य उपहार पर हो सच्ची व उदार। झूठी प्रशंसा चापलूस लोग उल्लू साधते लेते उपयोग। ऐसी प्रशंसा होती घातक स्वार्थ परायणता की परिचायक। प्रशंसा की चाहत का भूखा न मिलती तो होता जीवन रूखा। प्रशंसा देती चेहरे पर मुस्कान अमीर ग़रीब हो या भगवान। रिश्तें बनते बड़े घनेरी प्रशंसा मेरी हो या तेरी।
2020-07-14