हाथ में तिरंगा लेकर झूम रहा जग सारा है मेरा भारत सबसे आगे जय हिंद का नारा है... गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व न्यारा है देश भक्ति का ज़ज्बा रख माँ को नमन हमारा है हाथ में तिरंगा लेकर.... कदम - कदम ताल मिलाकर जाँबाज लहू पुकारा है देशभक्तों का त्याग शौर्य का उजियारा है हाथ में तिरंगा लेकर..... शहीदों की इस माटी पर चंदन तिलक संवारा है आज़ाद भारत संविधान परिवेश को सुधारा है हाथ में तिरंगा लेकर....जाँबाज लोकतंत्र गौरव सम्मान भेदभाव नकारा है पग-पग पर अंकित इतिहास धरा का रूप निखारा है हाथ में तिरंगा लेकर.... हिंसा से ऊपर उठ कर नए भारत सपना दोबारा है विविधता में एकता की रुप सजा सुनहरा है हाथ में तिरंगा लेकर.... रोम रोम में राष्ट्र गान हर श्वास में जयकारा है गाथा गाये जितनी कम है भारत हमको जान से प्यारा है हाथ में तिरंगा लेकर.... मान करें संविधान का नमन शीश हमारा है कोरोना महामारी से विश्व को उबारा है हाथ में तिरंगा लेकर....
2021-01-28