वैश्विक भाषा

विश्व में अँग्रेजी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय बोलचाल की भाषा कौन सी है? जी हाँ, Statistics के हिसाब से हिंदी और कहीं कहीं हिन्दुस्तानी (हिन्दी + उर्दू का सम्मिश्रण ) का जवाब सही है, उसके बाद स्पेनिश जानी जाती है, जिसे अमेरीका में सबसे ज्यादा बोली जाती है, स्पेनिश भाषा यू.एस. ए. कना डा  पुरे उत्तरी अमेरिका ब्राजील को छोडकर पुरे द. अमेरिका की सरकारी भाषा हैं. सुरीना म गुयाना जैसे कुछ अपवाद भी हैं। कुछ ने बंगाली का भी नाम लिया है। ढाका, बांग्लादेश, भारत के साथ और भी कई देशों में प्रचलित भाषा मानी जाती है। मंदारिन चायनीज सबसे ज्यादा लोकप्रिय भाषा है, जिसे प्रथम स्थान प्राप्त है।
अत्यधिक प्रचलित बोलचाल की भाषा की गणना स्पीकर के अनुसार  की जाती है।
पहले अँग्रेजी को ही वैश्विक भाषा माना जाता था, पर जब भौगोलिक दूरियां तय होने लगी, व्यवसायीकरण और व्यापारीकरण बढ़ने लगा तो गाँव-गाँव तक पहुंचने के लिए स्थानीय भाषा की आवश्यकता महसूस होने लगी, कैरियर की अवसर को डिमांड और सप्लाई बढ़ने लगी, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के लिए अलग-अलग देशों की भाषा लोकप्रिय होने लगी।उसी श्रृंखला में हिन्दी सबसे सरल, वैज्ञानिक व शास्वत मूल्यों की भाषा है। हिन्दी में लिखने, बोलने, समझने और काम करने में गर्व महसूस होता है। सार्थक और प्रभावी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है ‘हिन्दी’। मातृभाषा सर्वोपरि है।हम ज्यादातर वक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। 2015 से सोशल मीडिया और ट्विटर के आने के बाद हिंदी का ग्राफ बहुत ज्यादा ही ऊपर उठ गया है। कई देश जैसे भारत, नेपाल, फीजी, मॉरीशस इत्यादि हिन्दी भाषा के ही देश माने जाते हैं साथ ही कई अरबी देशों में हिंदी के साथ उर्दू को जोड़ कर बातचीत की जाती है। चीनी भाषा  के बाद अँग्रेजी और फिर हिंदी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है।
फ्रेंच सर्वाधिक विकल्प के रूप में चुनी जाने वाली भाषा है स्कूलों में – अन्य भाषा के चयन में।भारतीय कॉलेज में सर्वाधिक चर्चित अंतरराष्ट्रीय भाषा रही है जिसका नाम  है.. FRENCH – Language Of Romance 
वैश्विक नई भाषा भविष्य में नया सुअवसर प्रदान करती है। आत्मविश्वास में वृद्धि करती है। नवाचार को प्रोत्साहित करती है। अवसरों का विस्तार करती है। आत्मविश्वास में वृद्धि और रचनात्मकता का सृजन करती है।हिन्दी में सशक्त बनाते हुए अन्य भाषाओ पर भी  कमान हो तो विस्तारीकरण व्यक्तित्व के लिए बहुत उपर्युक्त है।शिक्षा, व्यवसाय या अन्य किसी भी क्षेत्र में अन्य भाषाओं पर कमान भी आज के समय की महती आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *